फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डिप्टी सीएम तक पहुंचेगा मृत बच्चे को वैक्सीन लगाने का मामला

Mon, 12 Jun 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। सीएचसी तालग्राम में जन्म से पहले हुई नवजात की मौत और रिकॉर्ड में वैक्सीन लगाने का मामला अब डिप्टी सीएम तक पहुंचेगा। इस मामले में भाजपाई सांसद, विधायक और डिप्टी सीएम तक से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

पांच फरवरी 2023 को ताहपुर निवासी शबाना के नवजात की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात नर्स ने प्रसव रजिस्टर में नवजात को बीसीजी, ओपीवी, हेपेटाइटिस बी बर्थ डोज लगाने दर्शा दिए। मामला सुर्खियों में आने पर अमर उजाला ने भी प्रमुखता से उठाया। अब इस मामले में सियासत गरमाने लगा है। भाजपाइयों ने सीएचसी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, सांसद सुब्रत पाठक, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय से लेकर डिप्टी सीएम तक शिकायत करेंगे।

क्या कहते हैं भाजपाई

युवा मोर्चा जिला मंत्री रजनीश राजपूत का कहना है कि सीएचसी में हो रही धांधली की जांच कराने के लिए जिलाध्यक्ष, सांसद, मंत्री और विधायक को अगली पार्टी बैठक में अवगत कराएंगे। लापरवाह कर्मचारियों पर जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा सभासद राजेश शर्मा का कहना है कि सीएचसी में धन उगाही जमकर की जा रही है। भ्रष्ट अधिकारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। स्वास्थ्य के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। रिकॉर्ड में मृतक को वैक्सीन लगा कर घोटाला किया जा रहा है। डिप्टी सीएम से शिकायत कर जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें