फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सहकारी समिति के चुनाव का बिगुल बजा

Mon, 27 Feb 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की प्रारंभिक सहकारी समितियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। जिले की सभी 51 समितियों में प्रबंध कमेटी के सदस्यों, सभापति व उप सभापति के 561 पदों के लिए दो लाख मतदाता मतदान करेंगे। इसकी तैयारी चल रही हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि जिले में तीन तरह की समितियां हैं। इसमें साधन सहकारी समिति, क्षेत्रीय सहकारी समिति व कृषि सहकारी समिति शामिल हैं। प्रबंध कमेटी में संचालक, अध्यक्ष (सभापति) व उपाध्यक्ष (उप सभापति) पद पर चुनाव होगा। हर समिति में नौ संचालक के अलावा एक-एक सभापति व उप सभापति चुने जाएंगे। इसमें 459 संचालक, 51-51 सभापति व उप सभापति शामिल हैं।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता का कहना है कि समितियों में किसान सदस्य होते हैं, वही मतदान करेंगे। हर पांच साल में चुनाव होता है। समिति का संचालन प्रबंध कमेटी ही करती है। लोन व खाद का वितरण समितियों से किसानों को होता है। एक्ट के मुताबिक अलग-अलग अधिकार पदाधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

-
यह है चुनाव का कार्यक्रम

- 11 मार्च को समितियों पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
- 12 मार्च को सूची पर आपत्तियां देने का समय।
- 13 मार्च को आपत्तियों के निस्तारण व अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
- 14 मार्च को विकास खंड मुख्यालयों पर नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
- 15 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
- 16 मार्च को सही पर्चों की सूची चस्पा होगी और चुनाव चिह्न वितरण किए जाएंगे।
- 18 मार्च को मतदान होगा, उसी दिन मतगणना कराई जाएगी।

सभापति, उप सभापति व प्रतिनिधियों का निर्वाचन
सभापति, उप सभापति और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव का कार्यक्रम अलग है। 19 मार्च को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन व उसी दिन आपत्तियां मांगी गईं हैं। 19 को ही निस्तारण का अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। पर्चे दाखिल करने, जांच, नामांकन पत्र वापस लेने, चुनाव चिह्न वितरण भी 19 मार्च को होगा। जरूरी हुआ तो मतदान और मतगणना भी 19 मार्च को कराई जाएगी।
विज्ञापन

हर समिति में अलग-अलग मतदाता हैं। सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है।
-राजीव लोचन शर्मा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें