फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो बच्चियों में एक का शव मिला, दूसरी की तलाश जारी

Wed, 07 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। भागवत कथा की सामग्री विसर्जन करने के बाद स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डूबी दो बालिकाओं में से एक का शव मिल गया है। हादसे के दूसरे दिन बुधवार को घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूरी से शव बरामद हुआ। दूसरी बच्ची की तलाश जारी है। कानपुर से 37वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोरों ने प्राची के शव को ढूंढ निकाला है। कोतवाल ने बताया कि दूसरी बच्ची को ढूंढने का अभियान जारी है।
विज्ञापन

थाना छिबरामऊ के गांव दीपकपुर में ग्रामीणों ने भागवत कथा कराई थी और मंगलवार को सामग्री विसर्जन के लिए लोग गुरसहायगंज कोतवाली के चियासरघाट पर आए हुए थे। यहां नहाने के दौरान दो महिलाएं व तीन बच्चे डूबे थे। लोगों की मदद से दो महिलाओं व एक बच्चे को समय रहते बचा लिया गया था जबकि जबर सिंह की 12 वर्षीय पुत्री प्राची और प्रदीप पाल की सात वर्षीय पुत्री कविता लापता हो गई थी। कई गोताखोरों ने दोनों बच्चियों को ढूंढने का प्रयास किया, पता न चलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।
कानपुर से 37 वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोर बुधवार की सुबह मोटर बोट त चियासरघाट पहुंचे और बच्चियों को ढूंढने का काम शुरू किया। 24 घंटे बाद घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर सद्दूपुर घाट के निकट प्राची का शव मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद पीएसी के जवान दूसरी बच्ची की तलाश में जुटे रहे, शाम तक पता नहीं लग सका। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्राची के पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया कि दूसरी बच्ची की तलाश में टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें