तिर्वा। कमरे में किशोर ने रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजन उसे फंदे से उतारकर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के बेहरिन गांव में राजा (17) शादियों में सड़क लाइट पकड़ने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार को राजा एक बारात में काम करने के लिए गया था। देर रात घर आने के बाद वह परेशान था। वह सीधे अपने कमरे में चला गया। रात में पिता महमूद अली की नींद खुली तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा। वहां राजा पंखे के कुंडे में रस्सी से लटका था। उसे फंदे से नीचे उतारकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी नहीं दी।