ठठिया। कस्बा निवासी विजय अग्निहोत्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। पड़ोसी जितेंद्र कुमार उर्फ पुल्लू, रमन, अपन तथा पप्पू ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सीने में गंभीर चोट आई और खून भी बहने लगा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद