फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तीन लोगों को बताएं यातायात के नियम

विज्ञापन
फोटो -24-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यातायात जागरुकता गोष्ठी में मौजूद छात्राएं। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यातायात सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत गोष्ठी हुई। इसमें सीओ व अन्य पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में बताया। साथ ही नियमों का प्रचार-प्रसार करने को कहा।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि अधिकांश छात्र-छात्राएं 18 वर्ष की आयु से पहले ही मोटर साइकिल व स्कूटी का प्रयोग करते हैं। उनको यातायात के सभी नियमों की जानकारी भी नहीं होती। इस कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। यातायात के नियमों और प्रयोग में आने वाले चिह्नों से जानकारी लेनी चाहिए।
सीओ ने खुद जागरूक होने के बाद छात्र-छात्राओं को घर व गांव में भी प्रचार-प्रसार करने को कहा। प्रभारी यातायात रुद्र नरायन प्रताप त्रिपाठी ने भी कई जानकारियां दीं। उन्होंने कहा एक छात्र कम से कम तीन लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा, प्रबंधक प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें