फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नई पेंशन स्कीम के विरोध में उतरे शिक्षक

Wed, 09 Aug 2023 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। न्यू पेंशन स्कीम को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर आवाज उठाई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। बताया कि एनपीएस से कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से बुधवार को कलक्ट्रेट में किए गए प्रदर्शन के दौरान कई समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, निशुल्क चिकित्सा सुविधा समेत अन्य कई मुद्दे शामिल रहे। नई पेंशन स्कीम का विरोध करते हुए बताया कि यह योजना शिक्षक की वृद्धावस्था में मदद नहीं कर सकेगी। मांग की गई कि वित्तविहीन विद्यालयों में शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। कंप्यूटर व व्यवसायिक शिक्षक पूर्णकालिक शिक्षक के रूप में शिक्षण कार्य करें। समान कार्य के आधार पर उनको वेतन मिलना चाहिए। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में खाली पदों पर नियुक्ति की मांग के साथ ह बोर्ड परीक्षाओं की दरें सीबीएसई के समान करने की मांग की गई। वर्ष 2020 की बकाया धनराशि सभी को उपलब्ध कराई जाए। 2014 से बंद सामूहिक बीमा योजना को दोबारा लागू करने की मांग की गई। इस दौरान संरक्षक श्रीकृष्ण यादव, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, मंत्री डाॅ.महेंद्र कुमार भारती समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें