तालग्राम । जनसुनवाई के लिए एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) के पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के मामले में थाना तालग्राम जिले में अव्वल रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि कर्मचारियों की मेहनत और लगन से निस्तारण से थाना पहले स्थान पर रहा।
थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के लिए उप निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वह स्वयं भी पोर्टल के कार्यों की मॉनिटरिंग करते हैं। पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को ऑनलाइन भेजा जाता है। जनवरी में 105 प्राप्त शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण हो चुका है। प्राप्त संदर्भ की जांच ऑनलाइन दिए गए समय के अनुसार संबंधित को भेज दी जाती है। शिकायत करने वाला व्यक्ति कार्रवाई से संतुष्ट है कि नहीं जानकारी भी ली जाती है, जिससे जांच की गुणवत्ता को जाना जा सके। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए महिला सिपाही सुनीता का खास योगदान रहा है, जिससे थाना जिले में पहले स्थान पर है।