इंदरगढ़। ग्रामीण क्षेत्र की बेटी स्वाति ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल कर परिजनों का नाम रोशन किया। कॉलेज में प्रबंधक ने स्वाति को सम्मानित किया अन्य छात्राओं को उनकी तरह विजेता बनने के लिए प्रेरित किया।
क्षेत्र के महादुरा निवासी स्वाति सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर में कक्षा आठ की छात्रा है। प्रयागराज में रविवार को हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वाति ने छह सौ मीटर दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया। इससे स्वाति ने पिता राजेश का नाम रोशन किया। सोमवार को प्रधानाचार्य अमर सिंह चौहान ने कॉलेज में स्वाति को सम्मानित किया।