फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर सूतफेनी कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। सूतफेनी बनाने वाले कारीगर की मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। कई घंटे तक कारीगर सड़क पर पड़ा रहा। गश्त के दौरान गुजरी पुलिस ने उसे देखा और सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन


फतेहपुर के थाना बिंदकी के गांव विवेली निवासी दीपू पाल (33) सूतफेनी बनाने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि दीपू अपने साथियों के साथ गुरसहायगंज के मोहल्ला रामकृष्ण नगर में सूतफेनी बनाने का काम कर रहा था। जिस मकान में सूतफेनी बनाई जाती थी, उसी में सभी लोगों के रुकने की भी व्यवस्था थी। बुधवार रात सूतफेनी बनाने के काम से फुर्सत होने के बाद दीपू ने अपने साथियों के साथ खाना खाया और इसके बाद नीचे ही सो गया। गर्मी लगने पर वह मकान की दूसरी मंजिल पर सोने गया।
देर रात में वह मकान से नीचे गिर गया और पड़ा रहा। रात में ही गश्त करने निकले पुलिसकर्मियों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा और सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दीपू को मृत घोषित कर दिया। सुबह दीपू के न मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि एक युवक घायलावस्था में सड़क पर पड़ा मिला था, जिसे सीएचसी ले जाया गया। साथियों ने उसकी शिनाख्त दीपू पाल के रूप में की। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। कस्बा चौकी प्रभारी रोबिन सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें