फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने जान दी

Fri, 12 Apr 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना। सकरावां थाना क्षेत्र में फेरी करने वाले युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर गांव के बाहर आम के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक औरैया जिले का रहने वाला था और चपुन्ना में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन



औरैया के थाना ऐरवा कटरा के ग्राम मुकुटपुर निवासी राकेश शाक्य (30) फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि राकेश काफी समय से चपुन्ना गांव में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। आर्थिक स्थित काफी खराब होने के कारण राकेश पिछले कई दिनों से परेशान था। बुधवार रात गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ से साड़ी का फंदा लगाकर उसने जान दे दी। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बाग में पहुंचने पर राकेश का शव पेड़ में लटकता मिला। युवक की मौत से पत्नी नीरज, मां श्यामकली व पिता सुरेश बेसुध होकर गिर पड़े। राकेश के दो बेटियां व एक बेटी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें