फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ईद पर सूर्यदेव का रौद्र रूप, पारा 38 पार

Fri, 12 Apr 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ईद पर गुरुवार को गर्मी पूरे शबाब पर रही। सुबह से गर्म तेवरों के साथ निकले सूर्यदेव दोपहर होते-होते रौद्र रूप में दिखने लगे। पारा उछलकर 38 डिग्री के पार पहुंच गया और बाजारों व सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। लोग धूप से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आए।
विज्ञापन



अप्रैल का पहला सप्ताह बीतने के साथ ही चटक धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग हलकान हैं। सुबह सात बजे के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने लगती है। दोपहर 12 से चार बजे के बीच तापमान में सबसे ज्यादा इजाफा दर्ज किया जा रहा है। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा और इक्का दुक्का लोग ही नजर आए। शाम के वक्त तापमान तो लुढ़का, लेकिन गर्मी बनी रही। मौसम जानकारों की मानें तो आगे भी तपिश ऐसे ही बढ़ती रहेगी। दोपहर के वक्त गर्मी से राहत पाने के लिए कोई आइसक्रीम का सहारा लेता नजर आया तो कोई जूस से गला तर कर रहा था। कई लोग सड़कों किनारे ठेलों पर लगी खीरा ककड़ी का स्वाद लेकर गर्मी से बचाव करते दिखे। लोगों का कहना है कि अभी सूरज का सितम लोगों को झुलसा रहा है, तो मई और जून में और अधिक दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें