तिर्वा(कन्नौज)। तेज बुखार से पीड़ित युवक ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
इंदरगढ़ में नहर कोठी निवासी अमन अग्निहोत्री (24) पुत्र निश्चिंता अग्निहोत्री को कई दिनों से बुखार था। परिजन पहले क्षेत्र में इलाज कराते रहे। आराम नहीं मिला। परिजनों ने जांच कराई तो तेज बुखार व वायरल की पुष्टि हुई। हालत में सुधार न देख परिजनों ने आठ दिन पहले कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अमन की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बुधवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दोपहर बाद घर पर शव आने से परिजन रो-रोकर बेहाल दिखे।