फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीडा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर पालिका परिषद ने हीरालाल कालेज के खेल मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लंबी कूद बालक वर्ग में अमित व बालिका वर्ग में दीक्षा यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

हीरालाल कालेज खेल मैदान पर नगर पालिका परिषद चेयरमैन राजीव दुबे ने हरी झंडी दिखाकर क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रस्सी कसी बालक व बालिका वर्ग में पक्ष विपक्ष में 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। (बालिका वर्ग) में तान्या की टीम ने शीतल की टीम को हराकर जीत हासिल की। बालक वर्ग में असलान अली की टीम ने अश्वनी यादव की टीम को पटकनी दी।
लंबीकूद बालक वर्ग में 5.43 मीटर की छलांग लगाने वाले अमित राजपूत प्रथम, 5.26 मीटर अभय यादव द्वितीय, 5.06 मीटर राममिलन पाल तृतीय, बालिका वर्ग में 4.25 मीटर की दूरी तक छलांग लगाने वाली दीक्षा यादव प्रथम, 3.85 मीटर अर्पिता दुबे द्वितीय, तीन मीटर राधा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव, एनसीसी कमांडेंट संदीप माधव व पीटीआई वीरेंद्र वर्मा की देखरेख में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस मौके पर शिक्षक रामऔतार पासवान, पालिकाकर्मी वरिष्ठ लिपिक राजीव दुबे, प्रदीप कश्यप, प्रवेश यादव, संदेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें