तालग्राम। कानपुर के एक निजी अस्पताल में ग्राम निकवा निवासी छात्र विशाल के पेट में घुसी लाठी सफलतापूर्वक निकाल दी गई है। होश में आने पर विशाल ने परिजनों से बातचीत की, जिससे परिवार को राहत मिली है। विशाल के खेलते समय शुक्रवार को पेट में लाठी घुस गई थी। कानपुर के निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है। सोमवार को होश आने पर उसने परिजनों से बातचीत की और घर ले चलने की जिद करने लगा। बेटे की आवाज सुनकर चिंतित परिवार को राहत मिली। चचेरे भाई अनिकेत यादव ने बताया कि विशाल की हालत में मामूली सुधार है। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं बताया है। उन्होंने विशाल को एक सप्ताह तक चिकित्सकीय निगरानी में रखने की सलाह दी है।