फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बुखार से छात्र की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तालग्राम। बुखार से पीड़ित छात्र की मंगलवार देर शाम कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र का शव घर आते ही करवाचौथ पर परिवार में कोहराम मचा गया। स्कूल के शिक्षकों ने छात्र के घर पहुंचकर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के तिलकसराय गांव निवासी जगपाल का बेटा विशाल (11) कंपोजिट विद्यालय बगुलिहाई में कक्षा छह का छात्र था। जगपाल ने बताया कि चार-पांच दिन पहले विशाल को बुखार आया था। उसका सलेमपुर में निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। वहां से मंगलवार को कानपुर के लिए भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान देर शाम को विशाल ने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही स्कूल के शिक्षक संदीप कुमार कनौजिया, रामासिंधु, अनुज कुमार, बालकिशन आदि ने छात्र के घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया। शिक्षकों ने बताया कि विशाल मेधावी था। गमगीन माहौल में छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां मीना देवी, बड़े भाई आकाश, विकास छोटी बहन अंजलि, माटी का रो-रोकर हाल बेहाल है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि बुखार से छात्र की मौत की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा मामला है, तो गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें