फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीसीएम और ट्रक के बीच फंसकर बाइक सवार 50 मीटर घिसटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट (कन्नौद)। सब्जी मंडी में मिर्च बेचने जा रहे किसान की बाइक में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसके बाद डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। डीसीएम और ट्रक के बीच फंसा किसान बाइक समेत करीब 50 मीटर तक घिसटता रहा और दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम रजलामऊ निवासी बृजकिशोर शाक्य का पुत्र नीलेश शाक्य (32) सुबह तीन बजे मिर्ची की बोरी बाइक में बांधकर सब्जी मंडी में बेचने के लिए निकला था। नेशनल हाईवे पर मामा होटल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने किसान की बाइक में टक्कर मार दी। जानकारी होने पर चालक ट्रक व डीसीएम को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची गुरसहायगंज पुलिस ने किसान को हाईवे की एंबुलेंस से सीएचसी गुरसहायगंज भेजा। यहां पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि नीलेश सबसे बड़ा था और खेतीबाड़ी के काम में हाथ बंटाता था। छोटा बेटा दीपक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। नीलेश के परिवार में मां सुशीला, पत्नी हेमलता, पुत्र दिव्यांशू (10), बेटी अंशिका (07) है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलोक दुबे ने बताया कि डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और डीसीएम को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें