तालग्राम। दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद में गाली-गलौज हो गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के सिलुआपुर गांव निवासी अतर सिंह पाल के घर के पास हैंडपंप लगा है। पड़ोसी लालमन और अतर सिंह के बीच इस हैंडपंप की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
रविवार की रात करीब 10 बजे दोनों के बीच गाली-गलौज हो गया। इसके बाद लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव हो गया। इसमें अतर सिंह, उसकी बेटी सीमा, शिवानी समेत एक अन्य युवक घायल हो गया।
वहीं दूसरे पक्ष के सोबरन, उनका बेटा मलिखान और भाई लालमन घायल हो गए। चिकित्सकों ने सोबरन की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।