फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छात्रा को अश्लील फोटो भेजने का आरोपी प्रवक्ता गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बीटीसी प्रशिक्षणार्थी से छेड़छाड़ के आरोपी जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता को छह दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार दिन तक उससे कोतवाली में पूछताछ के बाद कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में बीटीसी प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा ने शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता रामकिशन यादव पर आठ माह से अभद्रता व छेड़छाड़ के अलावा फेल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करने के आरोप लगाया था। आरोप था कि प्रवक्ता उसे अश्लील फोटो भी व्हाट्सएप पर भेजता था। छह जून को छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रवक्ता को पहले हिरासत में लिया। उसके अगले दिन उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उसे गिरफ्तार करने के बजाए चार दिन कोतवाली में ही रखा गया। 10 जून की देर रात को उसे छोड़ दिया। अगले दिन रविवार को जब छात्रा को प्रवक्ता के छूटने की जानकारी हुई तो उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और मुख्यमंत्री तक प्रकरण लेकर जाने की बात कही। छात्रा ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी भी दे डाली। आनन-फानन में प्रवक्ता रामकिशन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल अजय कुमार पाठक ने बताया कि आरोपी प्रवक्ता को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें