तिर्वा। मकनपुर से मदार साहब दरगाह से लौट रहे एक परिवार के जायरीनों से भरा तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। हादसे में सात जायरीन घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रयाग निवासी दिलशाद रविवार को टेंपो से परिवार के लोगों को लेकर मकनपुर स्थित मदार साहब दरगाह दर्शन करने गया था। परिवार के सदस्यों ने मेले में खरीदारी की। इसके बाद रविवार शाम सात बजे सभी लोग लौट रहे थे। इस दौरान तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर्वा गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दिलशाद, तस्वीरत, फराज अली, इरम, साबिर, खुशनुमा और कमालुद्दीन घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी महेश वीर सिंह ने बताया कि टेंपो चालक के परिजन हादसे में घायल हुए हैं। घायलों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार किया है।