छिबरामऊ। दिवाली के बाद भाई दूज के अवसर पर 11 नवंबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। हनुमान रामलीला कमेटी की बैठक में रमाकांत चतुर्वेदी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। ग्राम चौबे गला खानपुर में यह रामलीला आयोजित होगी। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का आयोजन है। अवधेश पाठक ने कहा कि इससे लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों का संदेश मिलता है। आयोजन में जगतपाल सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष श्यामू पाठक, चंद्रकांत चतुर्वेदी और अनुज चतुर्वेदी की भूमिका रहेगी। ओमू पाठक, अखिलेश शर्मा, वीर प्रताप उर्फ वीरू ठाकुर, जोगेश शंखवार और रामू पाठक भी इसमें शामिल होंगे। अश्विनी पाठक को अभियान का संरक्षक बनाया गया है।