फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मनचलों पर रहेगी विशेष नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। क्षेत्र के दो रामलीला मेलों और 18 देवी पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस सतर्कता बढ़ाएगी। मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड मनचलों पर शिकंजा कसेगा। मेला क्षेत्रों, दुर्गा पंडालों, स्कूल कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। महिला पुलिसकर्मी छात्राओं और महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा उपायों की जानकारी देंगी। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों और बाजारों में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी। स्कूल-कॉलेजों के आसपास बेवजह घूमने वाले संदिग्ध युवकों से पूछताछ होगी। महिलाओं और छात्राओं से अभद्रता करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। महिला सिपाही सादी वर्दी में भी नजर रखेंगी। छात्राओं को परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को प्रेरित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें