फोटो :37: बूथ पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को सभी के वोट बनवाने के निर्देश देते पूर्व विधायक अरविंद
छिबरामऊ। विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को सपा की ओर से बूथ स्तर पर विशेष कैंप लगाए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के बूथ प्रभारियों को अपने-अपने निर्धारित बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपस्थित रहकर नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने और मतदाता सूची दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर अभियान का जायजा लिया। उन्होंने बूथों पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत कर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा सूची में आवश्यक संशोधन से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। (संवाद)