फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एसपी ने सदर कोतवाली की परखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बुध्दवार को र कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभी हाल में ही बने रिसेप्शन के अलावा कंट्रोल रूम की भी व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। पूरे परिसर का मुआयना करने के साथ कोतवाली के कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों के रखरखाव को भी देखा। अपराध रजिस्टर पर गंभीरता से निगाह डाली।
विज्ञापन

एसपी के बुधवार की दोपहर अचानक कोतवाली पहुंचने से पुलिस कर्मियों ने हड़कंप मचा रहा। इस दौरान मिली कुछ खामियों को दूर करवाने के लिए कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह को निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि सदर कोतवाली के रिसेप्शन सेंटर व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। कोतवाली पर आने वाले आगंतुकों व शिकायतकर्ताओं से संबंधित रजिस्टरों को देखा। रिसेप्शन पर 24 घंटे महिला पुलिसकर्मी नियुक्त हैं। यहां पहुंचने वाले पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कराने के साथ 24 घंटे के अंदर फीडबैक भी लिया जा रहा है। कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। अधिक स्थानों को भी सीसीटीवी कैमरे जोड़ा जाएगा। कंट्रोल रूम से 24 घंटे संवेदनशील इलाकों के साथ भीड़ भाड़ वाले स्थानों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें