फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मकान की छत ढहने से बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जर्जर मकान की छत ढहने से मलबे में दबे बेटे की मौत हो गई और पिता गंभीर घायल हो गए। उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव महचंदापुर गांव निवासी शिशुपाल का मकान जर्जर हो चुका। मकान को तोड़ने का काम चल रहा था। शुक्रवार को शिशुपाल अपने बेटे मनीराम (30) के साथ मकान का लेंटर तोड़ रहे थे। उसी दौरान अचानक ढह गया, उसके मलबे में दोनों दब गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा को हटाकर पिता-पुत्र को जिला अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने मनीराम को मृत घोषित कर दिया और प्राथमिक इलाज के बाद शिशुपाल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में शिशुपाल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें