फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की पत्नी को पीटा, अधिकारियों से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत करने पर किसान ने फौजी की पत्नी को पीट दिया। कार में माफिया के डर से पलायन का पोस्टर लगाकर पत्नी के साथ बुधवार को फौजी डीएम और एसपी कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली के गांव करमुल्लापुर निवासी भगत सिंह भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। वह पत्नी नीलम देवी के साथ डीएम शुभ्रांत शुक्ला और एसपी कुंवर अनुपम सिंह के कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों को बताया कि गांव में रहने वाले किसान ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस मामले की शिकायत की तो पत्नी के साथ मारपीट की। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने तत्काल छिबरामऊ कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें