फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पिता संग मारपीट का आरोपी फौजी गिरफ्तार

Tue, 14 Mar 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ थानाध्यक्ष व उनकी टीम पर हमला करने वाले फौजी को उसके पिता के साथ जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं, लेकिन वारदात के बाद से ग्रामीण खौफ में हैं। ज्यादातर लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। ग्रामीणों को पुलिस की कार्रवाई की जद में आने का भी भय सता रहा है।
विज्ञापन

पुलिस पर हमले के आरोपी फौजी सोनू उर्फ आलोक यादव, उसके पिता सुभाष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे नामजद आरोपी शीलू यादव, चाचा सुनील, प्रतीक्षा व आठ दस अज्ञात लोग अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। वारदात के बाद गांव की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ दिख रहा है। कोई भी वारदात का जिक्र करने से बच रहा है। हर किसी को यही भय है कि कहीं वह पुलिस की कार्रवाई की जद में न आ जाए।
इसके अलावा ग्रामीणों को इस बात की भी दहशत है, कि जो पुलिस को निशाना बना सकते हैं, कहीं उन पर भी हमलावर न हो जाएं। बता दें कि शनिवार की देर रात धरनीधरपुर नगरिया में पति की ओर से की जा रही मारपीट की शिकायत पर पहुंचे विशुनगढ़ थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह, शंकरपुर चौकी इंचार्ज सुदेश कुमार व छह सिपाहियों को फौजी व उसके भाईयों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। थानाध्यक्ष विशुनगढ़ के हाथ का फैक्चर हो गया था। इस संबंध में सीओ दीपक दुबे ने बताया कि हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस पर हमले के आरोपी फौजी के घर के बाहर ताला लटक गया। घर के बाहर धूप में बंधे जानवर भूख से बिलबिला रहे थे, लेकिन कोई भी ग्रामीण उनको चारा डालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें