फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कृषि विज्ञान केंद्र में तैयार होगी मिट्टी रहित सब्जियों की पौध

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। अब कृषि विज्ञान केंद्र में भी मिट्टी रहित सब्जियों की पौध तैयार की जाएगी। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी द्वारा 21 दिवसीय सब्जियों, फलो, फ़ूलों की पौध उत्पादन पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अमर सिंह ने बताया कि बेरोजगार नवयुवक प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। सब्जियों की मिट्टी रहित पौध तैयार करने के लिए कोकोपीट, वर्मीकोलाइट, परलाइट को 3:1:1 के अनुपात में तैयार करें। प्रो ट्रे के माध्यम से पौध तैयार करने की तकनीक को सिखाया जा रहा है। इसमें 15 बेरोजगार नव युवक भाग ले रहे हैं। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार ने मिट्टी में नर्सरी उत्पादन में आ रही समस्या के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर प्रसार वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार ,गृह वैज्ञानिक डॉ. चंद्रकला यादव, मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें