फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क किनारे मिट्टी की कटान, हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। इंदरगढ़-छिबरामऊ मार्ग पर ताहपुर ईशन नदी पुल के पास सड़क के किनारे की मिट्टी का बरसात में कटान हो गया है। सड़क किनारे गड्ढे हो जाने से हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों ने सड़क किनारे कटाव को बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान विजय सिंह, जयसिंह, रामनरेश कनौजिया ने बताया कि ताहपुर ईशन नदी पुलिस के पास दोनों छोर बारिश के पानी के कारण पुल के दोनों ओर कटाव हो गया है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरे की आशंका बनी हुई है। ताहपुर की ओर तो कटान से सड़क के नीचे पांच फीट की सुरंग जैसी बन गई है। इस जगह से वाहन गुजरने से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें