फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेसवे से 30 फीट गहरी खाई में गिरी स्लीपर बस, 41 घायल

Mon, 24 Jun 2024 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। जौनपुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस चालक को झपकी आने से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में चली गई। हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार 41 यात्री घायल हो गए, जिसमें से 21 गंभीर घायलों को सीएचसी से तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन



हादसा रविवार तड़के करीब 3:50 बजे एक्सप्रेसवे पर सौरिख के पास हुआ। जौनपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस को कन्नौज ठठिया के गढ़ापुरवा निवासी सौरभ कुमार (25) चला रहे थे। बस में जौनपुर से 110 सवारियां बैठाई गई थीं, जबकि बस में 80 सवारियों को बैठाने की क्षमता थी। बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होते हुए गुजर रही थी तभी चालक को झपकी आने से बस सौरिख क्षेत्र के नगला वीरभान गांव के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर व जाली को तोड़ते हुए कई पलटी खाते हुए खाई में चली गई।
हादसे के वक्त सभी सवारियां सो रही थीं। बस में चीखपुकार मच गई। घटना की जानकारी पाकर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, यूपीडा की लगभग 12 एंबुलेंस के अलावा सौरिख, सकरावा, छिबरामऊ समेत कई थानों के पुलिस फोर्स संग मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। 12 लोगों मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं, 12 अन्य यात्रियों को मामूली चोट आने पर एंबुलेंस में उनका इलाज किया गया। घटना की जानकारी पर एएसपी संसार सिंह, एसडीएम उमाकांत तिवारी भी फोर्स संग पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया।
विज्ञापन




इनसेट...

शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला

हादसे का शिकार हुई बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। सवारियां भी क्षमता से ज्यादा थीं। इस वजह से सभी यात्री बस में ही फंस गए। पुलिस व यूपीडा कर्मियों ने बस के शीशे तोड़कर सभी यात्रियों को बाहर निकला। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यात्रियाें के चेहरे पर हादसे की दहशत साफ दिख रही थी।



इनसेट...

यात्रियों ने लूटपाट का आरोप लगाया

अस्पताल में भर्ती अतुल ने बताया कि घटना के बाद आसपास गांव के लोग मौके पर आ गए। किसी ने उनका मोबाइल पार कर दिया। वहीं कल्पना ने बताया कि उसके पर्स से रुपये गायब हो गए। यात्रियों ने ग्रामीणों पर लूटपाट का आरोप लगाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय सिंह का कहना है मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



इनसेट...

मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराए गए घायल

- जंग बहादुर (52), निवासी ग्राम मुलनापुर, थाना बदलापुर, जौनपुर।

- लकी बिंद (18) निवासी ग्राम व पोस्ट रसड़ा थाना बरदह, आजमगढ़।

- इशिका (8), निवासी शिशवा, रामपुर थाना बेताना, अंबेडकरनगर।

- सत्यम (33) पत्नी पंकज कुमार निवासी शिशवापुर, रामपुर बेताना, अंबेडकरनगर।
- आराधना (26), निवासी पार्वती कॉलोनी, फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा।

- फरहान (25), निवासी कायामुद्दीनपुर शेखपुरा, अकबरपुर, अंबेडकरनगर।

- काजल तिवारी (26), निवासी तिवारीपुर, रामपुर, जौनपुर।

- राहुल तिवारी (29), निवासी, तिवारीपुर, रामपुर, जौनपुर।

- राघव तिवारी (नौ माह) पुत्र राघवेंद्र तिवारी, निवासी तिवारीपुर, रामपुर, जौनपुर।

- इला द्विवेदी (24), निवासी ऊंचगांव, थाना धमोर, सुल्तानपुर।

- विकास (24), निवासी रामदासपुर निवादा, थाना लाइन बाजार, जौनपुर।

- पूर्णिमा मौर्य (26), निवासी बरसठी, जौनपुर।

- शिवम (24), निवासी पार्वती कॉलोनी, फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा।

- अनीता सिंह (23), निवासी जलालपुर, जौनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें