फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एसआईबी व जीएसटी टीम ने की छापेमारी

Thu, 13 Jul 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी व जीएसटी टीम ने ठठिया कस्बा में बारदाना बनाने की फैक्टरी समेत गोदाम पर एक साथ छापेमारी की। टीम ने वहां अभिलेखों की जांच की। छापेमारी की खबर से बाजार में खलबली मच गई और लोगों ने दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन




ठठिया थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शैलेंद्र अग्निहोत्री प्लास्टिक बोरी का बारदाना बनाने का काम करते हैं। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी इटावा की टीम व जीएसटी टीम वहां पहुंची। टीम में करीब 20 लोगों ने एक साथ गोदाम समेत फैक्टरी पहुंचकर अभिलेखों की जांच शुरू कर दी। देर शाम तक खबर लिखे जाने तक छापेमारी की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें