कन्नौज। एसपी ने लंबे समय से तैनात पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने चार इंस्पेक्टर समेत 18 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया है। इसमें चार इंस्पेक्टर, सात उपनिरीक्षक व दो मुख्य आरक्षी व पांच आरक्षी शामिल है।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने छिबरामऊ कोतवाली में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक हरीशंकर को सदर कोतवाली का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया है। प्रभारी वीआईपी सेल वीरेंद्र विक्रम सिंह को छिबरामऊ थाना का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया। अतिरिक्त निरीक्षक सौरिख संजय कुमार शुक्ल को प्रभारी वीआईपी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिरिक्त निरीक्षक गुरसहायगंज थाना रुद्र प्रताप सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक सौरिख बनाया गया है। गुरसहायगंज कस्बे के चौकी प्रभारी शशिकांत कनौजिया को मेंहदीघाट चौकी का दायित्व सौंपा गया। अजब सिंह को तिर्वा कस्बा चौकी प्रभारी से चौकी प्रभारी कस्बा गुरसहायगंज बनाया गया। इंदरगढ़ थाना में तैनात मुख्य आरक्षी रमाकांत को विशुनगढ़, मुख्य आरक्षी सुनील श्रीवास्तव को सदर कोतवाली से सम्मन सेल पुलिस कार्यालय, आरक्षी गजेंद्र सिंह को विशुनगढ़ से छिबरामऊ थाना, आरक्षी रीना राजपूत को विशुनगढ़ से पेशी कार्यालय सीओ छिबरामऊ, आरक्षी उपदेश को विशुनगढ़ से थाना तालग्राम, आरक्षी धीरज कुमार को तालग्राम से विशुनगढ़ और आरक्षी विवेक कुमार को थाना तालग्राम से हटाकर थाना इंदरगढ़ तबादला किया गया है।
-
सदर कोतवाली की चौकियों में यह हुआ है बदलाव
सदर कोतवाली में तैनात सुप्रिया गुप्ता को चौकी प्रभारी कस्बे तिर्वा बनाया गया। इसी प्रकार चौकी प्रभारी कचहरी पारूल चौधरी को कला चौकी प्रभारी बनाया गया है। कला चौकी प्रभारी आनंद मिश्रा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना विशुनगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रोहित सिंह को चौकी प्रभारी कचहरी बनाया गया है। चौकी प्रभारी मेंहदीघाट विजय शर्मा को चौकी प्रभारी जिला अस्पताल बनाया गया है।