गुरसहायगंज। मछली पकड़ने गया मजदूर काली नदी में डूब गया। गोताखोरों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इनदुइयागंज निवासी ब्रजमोहन उर्फ बाबा (55) सोमवार की देर शाम असोलिया गांव के पास काली नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान असंतुलित होकर नदी में गिर गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी पर शाहजहांपुर जनपद के खड़ेरार निवासी भतीजा कल्लू पहुंचा। उसने बताया कि ब्रजमोहन मजदू्री करता था।