तालग्राम। ताजिया जुलूस मंगलवार को इमली तले इमामबाड़ा से पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। गमगीन वातावरण में या हुसैन...या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। कर्बला में फातिया के साथ ताजिया दफन हुए।
कस्बा में दसवीं मुहर्रम का जुलूस ताजियों के साथ निकाला गया। इस दौरान युवाओं ने तलवारबाजी के हैरतअंगेज कारनामें दिखाए। कुछ ने ढोल, ताशा, झाल और झांझ बजाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कस्बा के निर्धारित मार्गों से भ्रमण कर ताजिया कर्बला में दफन कर दिए गए। इस दौरान जगह-जगह समाज सेवियों ने स्टाल लगा कर शरबत, फल व बिस्किट बांटे। नायब तहसीलदार शेखर मिश्रा, थाना प्रभारी जितेंद़ प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दिनेश यादव, कुसुम चौहान, आफताब इदरीशी, सुब्हान खान, जानू खान, शाहिद, फिरोज उर्फ़ चुनमुन, याकूब ताजी, तहसीम, शाकिर हुसैन, लईक इदरीसी, हलीम बेग, इसरार व सलमान मौजूद रहे।