फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कलक्ट्रेट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Sat, 05 Aug 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान शॉर्ट सर्किट से बिजली उपकरणों में आग लग गई। इससे खलबली मच गई। देखते ही देखते धुआं का गुबार फैल गया। सभागर में बैठे कई अफसर दौड़कर बाहर निकले। कर्मचारियों की मदद से मशक्कत करके आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी विभागीय समीक्षा कर रही थीं। जैसे ही बिजली विभाग की समीक्षा शुरू हुई और अफसरों ने बखान शुरू किया, ठीक उसी समय सभागार के बाहर बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट हो गया। पहले तो आवाज हुई तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। उसके बाद बिजली चली गई और तेज धुआं निकलने लगा। धुआं बाहर से अंदर सभागार में भी पहुंचने लगा तो दरवाजा को बंद किया गया। कर्मचारियों का जत्था दौड़कर शॉर्ट सर्किट वाली जगह पर पहुंचे। आपाधापी होती देखकर एसपी अमित कुमार आनंद, एडीएम आशीष सिंह भी बाहर निकले। उन्होंने शॉर्ट सर्किट से लगी आग को देखा। सभागार में बैठे पावर कारपोरेशन के अफसर को बुलाया। उसके बाद आग पर मिट्टी डालकर काबू पाया गया। सात से 10 मिनट तक आपाधापी मची रही। उसके बाद हालत सामान्य हुआ। पावर सप्लाई शुरू होते ही बैठक फिर से शुरू हो गई। बैठक के बाद बाहर निकले डीएम ने शॉर्ट सर्किट वाली जगह को देखा और संंबंधित अफसरों से सभी खामियों को समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें