फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महादेव के जयघोष से गूंजे इत्रनगरी के शिवालय

Tue, 18 Jul 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह से शाम तक शिव मंदिरों में भक्तों का रेला लगा रहा। शिवालयों में पहुंचे भक्तों ने भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया। भीड़ के चलते बम-बम भोले व हर-हर महादेव का जयकारे लगाते हुए भक्त कतारों में लगे रहे। दूध, दही, धूप, दीप, अर्पित कर सुख-सृमद्धि की कामना की। खासकर शाम को सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर में आरती के दौरान रौनक देखते ही बनी।
विज्ञापन




सावन मास में वातावरण भक्ति रस से सराबोर है। भक्त रुद्राभिषेक के साथ अनुष्ठान कर भोले नाथ को प्रसन्न करने में लगे हुए है। माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों पर खासी कृपा करते हैं। सच्चे मन से शिव की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसी कड़ी में दूसरे सोमवार को भोर से ही पूजा पाठ के लिए मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर के सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ रही। पूरे दिन घंटा और घड़ियाल के साथ जयकारे गूंजते रहे। यहां कतारों में लगकर कांवरियों ने गंगा जल से शिवलिंगों का जलाभिषेक किया। इसी तरह चौधरियापुर के बाबा विश्वनाथ के अलावा अन्य शिवालयों में आस्था की कतारें लग रहीं। सावन मास के चलते पूरी इत्रनगरी का वातावरण शिवमय बना है। युवा टोली की ओर से मंदिर परिसर और बाहर भक्तों की सुविधा के लिए चरणपादुका का स्टॉल लगाया।



दुकानदारों की खूब चांदी

बाबा गौरी शंकर मंदिर के बाहर फूल की दुकानें लगाए दुकानदारों की तो खूब चांदी रही। एक छोटी सी टोकरी में दो धतूरा एक छोटा माला और कुछ फूलों का भाव 11 से 21 रुपए तक रहा। बडे़ माला का भाव 51 से 101 रुपए तक पहुंच गया। मंदिर मार्ग पर जगह-जगह प्रसाद के स्टॉलों के साथ बच्चों के खेल-खिलौने की कई दुकानें सजी थीं। अधिक भीड़ के चलते मंदिर का महौल मेले जैसा बना हुआ था। जिससे नंहे-मुन्ने बच्चों ने मेले का खूब आनंद उठा खरीदारी की।
विज्ञापन








पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना

सावन के दूसरे सोमवार के चलते इत्रनगरी के सिद्ध बाबा गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की खासी भीड़ रही। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी खासा चौकन्ना रहा। प्रशासन को चौकन्ना देखते हुए अराजकतत्व मंदिरों से दूरी बनाए रहे। प्रशासन ने मंदिरों में महिला भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस को भी तैनात किया। आला अधिकारी भी मंदिर पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें