फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सिर पर चोट लगने से हुई थी शेर सिंह की मौत

Tue, 26 Dec 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम सराय दायमगंज निवासी शेर सिंह की मौत सिर पर चोट लगने के कारण हुई थी। पुलिस की दो टीमों ने हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। अब फरार पिता-पुत्र की तलाश की जा रही है। वहीं गांव में दूसरे दिन भी पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन


शेर सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सिर पर चोट लगने से शेर सिंह की मौत हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे दिलीप कुमार को दबोच लिया। हत्यारोपी भाई भूप सिंह व उसके बेटे अंकित की तलाश में पुलिस की टीमों ने सूचना के आधार पर कन्नौज जनपद के अलावा इटावा, नोएडा व मैनपुरी में भी छापेमारी की है लेकिन बाप-बेटे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। सोमवार को शेर सिंह का अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद में कर दिया गया। गांव में एसआई योगेंद्र शर्मा को पुलिस बल के साथ तैनात कर दिया गया। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार चल रहे हत्यारोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।




जमीन के विवाद में हुई हत्या

जमीन के विवाद में शेर सिंह की हत्या उसके छोटे भाई व भतीजों ने कर दी। भूप सिंह के खेत में गेहूं की बुआई होनी है, इसके लिए खेत तैयार पड़ा है। ग्रामीणों में यह चर्चा थी कि आखिर अब भूप सिंह के खेत में बुआई कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें