फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: सात नए कोल्ड स्टोरेज बढ़े

Sun, 19 Feb 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद में सात नए कोल्ड स्टोर बनकर तैयार हो गए हैं। इस प्रकार संख्या बढ़कर 153 पहुुंच गई है। किसानों को आलू भंडारण के लिए समस्या नहीं आएगी। पैदावार अच्छी होने के चलते इस बार भंडारण अधिक होने का अनुमान है। दूसरा कारण वर्तमान में आलू का दाम भी कम मिल रहा है, जिस वजह से किसान फसल की बिक्री भी कम ही करेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में जिले में 146 कोल्ड स्टोर थे, उसमें 15 लाख 20 हजार 763 मीट्रिक टन आलू भंडारण की क्षमता थी। सात नए कोल्ड स्टोर बनने से भंडारण क्षमता भी 15 लाख 88 हजार 885.24 मीट्रिक टन पहुंच गई है। जिला उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी का कहना है कि इस बार करीब 51 हजार हेक्टेयर में आलू की फसल हुई है। पिछले साल आलू का उत्पादन 12.50 लाख मीट्रिक टन हुआ था। इस बार पैदावार बढ़ने की संभावनाएं अधिक हैं। हालांकि इसकी पुष्टि होने में अभी समय लगेगा।
-
कानपुर मंडी में अधिक जाता है आलू
कन्नौज जिले में जो आलू का उत्पादन होता है, वह कानपुर मंडी में अधिक पहुंचता है। इस सीजन से ठठिया में भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकट आलू की नई मंडी शुरू हो गई है। इसके अलावा बाजार में फुटकर बिक्री होती है। रेट के चक्कर में किसान कोल्ड स्टोर में भी भंडारण करते हैं। पड़ोसी जिलों में अगर आलू का उत्पादन अच्छा होता है तो वह भी जिले में भंडारण कर देते हैं। इसका कारण वहां कोल्ड स्टोरेज की संख्या कम है।
विज्ञापन

-
किसान घबराएं नहीं
बाजार में अगर भाव सही नहीं है तो कोल्ड स्टोर में आलू का भंडारण कर सकते हैं। किसानों को कोई समस्या नहीं आएगी। कोल्ड स्टोर में पर्याप्त जगह है। इसलिए किसान घबराएं नहीं।
विज्ञापन

सीपी अवस्थी, डीएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें