फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लीड निरीक्षण में सात स्वास्थ्य कर्मी नदारद, सीएमओ ने रोका वेतन

Wed, 28 Jun 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जांचने के लिए सीएमओ, एसीएमओ, जिला क्षयरोग अधिकारी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने अलग-अलग सीएचसी, पीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सात स्वास्थ्य कर्मचारी गायब मिले। सीएमओ ने ड्यूटी के दौरान गायब रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनका वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसेरन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी डॉक्टर व कर्मचारी ड्यूटी करते मिले। निरीक्षण के दौरान सीएमओ को प्रसव कक्ष के रजिस्टर में प्रसूता का मोबाइल नंबर लिखा नहीं मिला। सीएमओ ने प्राथमिकता के आधार पर मोबाइल नंबर व प्रसूता को 48 घंटे तक रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नादेमऊ व इंदरगढ़ का भी निरीक्षण किया। एसीएमओ डॉ. जेपी सलोनिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख का निरीक्षण किया। यहां पर तीन स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिली। इसके अलावा उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर व एचडब्लूसी खानपुर का निरीक्षण किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मढ़पुरा व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कलसान का निरीक्षण किया। इस दौरान एक फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गायब मिला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ओपी गौतम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कन्नौज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांगेमऊ, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सरायमीरा, उपकेंद्र सतौरा का निरीक्षण किया। उन्हें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सरायमीरा की एएनएम गायब मिली। सीएमओ ने ड्यूटी के दौरान गायब रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें