फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 06 Sep 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। स्कूटी से कानपुर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी आकाश कटियार (27) मंगलवार की देर शाम स्कूटी से कानपुर जा रहा था। जैसे वह मानीमऊ के पास पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करने के बाद शव को मोचर्री में रखवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें