फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन खर्च कर नौनिहालों का बुन रहे भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। शिक्षक गौरव कुमार पटेल वेतन खर्च कर स्कूल के बच्चों का भविष्य बुन रहे हैं। स्कूल और शिक्षा के प्रति दीवानगी कहें या फिर बच्चों के भविष्य की चिंता। वे हर महीने मिलने वाले वेतन का कुछ हिस्सा स्कूल में बच्चों पर खर्च कर देते हैं। इस धनराशि से बच्चों के जन्मदिन मनाए जाते हैं। उन्हें केक के साथ उन्हें उपहार भी दिए जाते है। इसके अलावा शिक्षण से लेकर कई कामों में वह रुपये खर्च देते है।
विज्ञापन

तालग्राम विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चचियापुर के प्रधानाध्यापक गौरव कुमार पटेल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल बनकर उभरे है। वेतन के रुपये से सरकारी स्कूल का उन्होंने कायाकल्प कर दिया है। देखने से यह किसी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं है। स्कूल और बच्चों की पढ़ाई के प्रति समर्पित गौरव हर वक्त स्कूल की बेहतरी के बारे में ही सोचते हैं। प्रत्येक माह वह वेतन का पांच हजार रुपये स्कूल में ही बच्चों पर खर्च कर देते है। बच्चों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर शिक्षा दी जाती है। प्रधानाध्यापक गौरव कुमार पटेल का कहना है कि वह बच्चों को अपना मानते है। शिक्षक धर्म निभाते हुए बच्चों के सुख-दुख में शामिल होते है। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल ने बताया कि प्रधानाध्यापक गौरव कुमार पटेल का सराहनीय कार्य है। अन्य शिक्षकों को भी उनसे सीख लेनी चाहिए।
-------------
रंग लाई जागरुकता की मुहिम, बढ़ी छात्रों की संख्या
उच्च माध्यमिक विद्यालय चचियापुर में प्रधानाध्यापक गौरव पटेल की 2018 में तैनाती हुई थी। इस समय छात्र संख्या महज 17 थी। बच्चों की उपस्थिति देखने के बाद भी वे हताश नहीं हुए। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ अभिभावकों को जागरूक किया। मौजूदा समय स्कूल में 80 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है।
विज्ञापन

----
पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया
विद्यालय परिसर में आकर्षक पौधों को लगाकर पर्यावरण को सहजने और सुरक्षित रखने का संदेश मिलता है। बच्चों को पढ़ाई का पूरा माहौल रहे इसका भी ख्याल रखा गया है। पेड़ों को आकर्षक रूप दिया गया है। फुर्सत के समय में बच्चें पेड़-पौधों के पास बैठकर खेलकूद भी करते है।
----------------
अच्छी शिक्षा व्यवस्था पर मिल चुका सम्मान
विद्यालय के रखरखाव, साफ सफाई और अच्छी शिक्षा के लिए 2022 में जिला स्तर पर प्रशासन ने गौरव कुमार पटेल को सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर प्रतियोगी बच्चों ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में छह बच्चों का चयन भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें