फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सरायप्रयाग क्रिकेट क्लब ने पनगवां का 65 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। पायका मैदान में चल रहे जाकट बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में सरायप्रयाग ने पनगवां क्रिकेट क्लब को 65 रन से हरा दिया। आलराउंडर गुफरान उर्फ विटोरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पनगवां क्रिकेट क्लब के कप्तान हिमांशु ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। कप्तान रोहित के नेतृत्व में सरायप्रयाग की टीम ने 12 ओवर में 148 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पनगवां टीम के खिलाड़ी सरायप्रयाग के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके। पूरी टीम 10 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। सरायप्रयाग टीम के खिलाड़ी गुफरान ने 29 रन बनाने के साथ ही तीन विकेट लिए।
आलराउंडर प्रदर्शन के लिए आयोजक ताराचंद्र ने उन्हें मैन आफ द मैच चुना। मैच के दौरान सचिन श्रीवास्तव, विकास शर्मा, फिरोज खां, अफजल रजा, रजनी शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें