फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सराफान मोहल्ले की बत्ती गुल, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला सराफान में पिछले 36 घंटे से बत्ती गुल है।। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। इसी क्रम में शनिवार को लोगों ने जेई को ज्ञापन सौंपकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ऋषभ मिश्रा के नेतृत्व में सराफान मोहल्ले के लोग बिजली विभाग पहुंचे और जेई अजय अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उनके वार्ड नंबर 17 गोविंद नगर में लगा ट्रांसफार्मर खराब है। इससे 36 घंटे से बिजली नहीं आ रही है। इसके अलावा जब उनके मोहल्ले में पानी आता है तो बिजली की कटौती की जाती है। मोहल्ले के लोगों ने जेई से तत्काल समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। इस दौरान गिरीश चंद्र, मुकेश चंद्र, केशव दुबे, अमित दुबे, रामजी मिश्रा, ओमप्रकाश शर्मा, हासिम, सुधांशु बाथम, मनमोहन पांडेय, अनुराग और सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें