फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: क्रिसमस-डे पर संता क्लॉज ने बांटे उपहार

Tue, 26 Dec 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सोमवार का दिन क्रिसमस-डे पर जश्न के नाम रहा। गुनगुनी धूप के बीच लाल और सफेद रंग में संता के गेटअप में बच्चों ने खूब धमाल मचाया। शहर के एकमात्र चर्च में भव्य कार्यक्रम हुआ। कई स्कूलों में भी आयोजन किया गया। संता बने बच्चों ने तोहफे भी बांटे। संटा के हाथों तोहफा पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी खिले नजर आए।
विज्ञापन


दिसंबर के आखिरी सप्ताह और नए साल के आमद के बीच सोमवार को क्रिसमस डे की धूम रही। शहर में कई स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान प्रभु यीशु को याद किया गया। उनकी जीवनी पर रोशनी डाली गई। बच्चों के बीच बताया गया कि उन्होंने हमेशा दीन-दुखियों की सेवा की। शहर के पुलिस लाइन रोड के करीब स्थित होप एकेडमी चर्च में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां प्रभु यीशू को याद कर अनुयायियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। यीशू का जन्म दिन मनाकर सभी के चेहरे पर खुशी दिखी। इस दौरान वहां बच्चों के कई कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यहां फादर प्रमोद चेरियन, संवीव, प्रदीप, नवेंद्र, विशाल, अश्वनी, रोहन, संजय आदि ने सभी लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।


सेंट जेवियर्स में मची धूम
शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में भी क्रिसमस की धूम देखने को मिली। यहां बच्चों ने इस दौरान कई कार्यक्रम किए। स्कूल में क्रिसमस ट्री बनाया गया। बच्चों के बीच पहुंचे संता क्लॉज ने उन्हें तोहफे भी दिए। प्रिंसिपल अचिंतो पॉल ने बच्चों के बीच ईसा मसीह से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। मैनेजर सुनील सिंह सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें