फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चौथे दिन भी नहीं लगा संजना गौतम का सुराग

Mon, 24 Apr 2023 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। 21 अप्रैल की शाम को गंगाजी में स्नान करते समय डूबी 11 वर्षीय संजना गौतम का चौथे दिन सोमवार को भी सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ की टीम लगातार स्टीमर से घूम रही है। संजना की चचेरी 13 वर्षीय बहन मुस्कान गौतम का शव 40 घंटे बाद 23 अप्रैल को बरामद हो गया था। एसडीआरएफ की टीम मेहंदीघाट, दुर्जनापुर घाट व बख्शीपुर्वा के आसपास संजना की तलाश की गई।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी जगदीश गौतम की 13 वर्षीय बेटी मुस्कान और उसकी चचेरी बहन संजना गौतम 21 अप्रैल की शाम को गंगा में स्नान करते समय डूब गई थी। जगदीश व उनका परिवार और गांव के लोग श्रीमद् भागवत कथा समापन के बाद पूजा-पाठ की सामग्री विसर्जन करने आए थे। डूबने के 40 घंटे बाद मुस्कान का शव बरामद हो गया था लेकिन संजना का पता नहीं चल सका है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें