फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों मे समूहों के खाते न खुलने पर सखियों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। तालग्राम विकास खंड में आयोजित ब्लाक लेवल बैंकर्स समिति की बैठक में शनिवार को सखियों ने खाता न खुलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वहीं एनआरएलएम के जिला प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने बैंकों के प्रबंधकों को कार्यशैली में सुधार लाने को कहा।
शनिवार को बैंकर्स की बैठक में आईसीआरसी शकुंतला ने बताया कि आर्यावर्त बैंक तेराजाकेट की शाखा प्रबंधक समूह की महिलाओं के खाते नहीं खोलती हैं। डीपी बीबी कटियार ने बताया कि वह एडीओ आईएसबी संजय दोहरे के साथ एक बैंक कर्मचारी को गांव में लेकर गए थे और सभी औपचारिकताएं पूरी कराई थीं। इसके बाद भी शाखा प्रबंधक ने कमी निकाल दी। जिस पर एनआरएलएम के जिला प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने शाखा प्रबंधक सुषमा गुप्ता से खाता खोलने में आने वाली दिक्कतों व बारह फाइलों में आठ वापस करने का कारण पूछा। प्रबंधक सुषमा गुप्ता ने बताया कि अधूरी पत्रावली निपटाई नहीं जा सकती हैं। एलडीएम अभिषेक सिन्हा ने खाता खोलने तथा सीसीएल की लंबित आवेदन तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर जावेद, आमिर हासमी, अजय कुमार, राज कुमार, कुलदीप कुमार, योगेंद्र प्रताप सिंह, वीर सिंह आदि बैंकर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें