फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को दंदौरा खुर्द निवासी कृष्ण कुमार, उसकी पत्नी मनोरमा और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 29 सितंबर 2020 की सुबह चार बजे वह छत पर सो रही थी। तभी कृष्ण कुमार अपनी पत्नी मनोरमा और तीन अज्ञात लोगों के साथ पहुंच गया। उसे बंधक बनाकर कृष्ण कुमार व अज्ञात तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस से शिकायत की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। बाद में कोर्ट के गुहार लगाई। सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें