तिर्वा। व्यापारी समय पर टैक्स अदा करें, इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। बिक्री और खरीदारी का बिल हमेशा बनाकर रखें।
शुक्रवार को कस्बा के एक निजी गेस्ट हाउस में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर अरुण गौतम, सहायक कमिश्नर राजेश कुमार और अश्वनी कुमार ने व्यापारियों के साथ बैठक की। कहा कि जिन व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन नही है या उनका सालाना व्यापार 40 लाख से कम हैं। वह व्यापारी बिल जरूर लें जिससे हम लोगों को आप बता सके कि हमारा व्यापार 40 लाख से कम है। जब आपके पास बिल ही नही होंगे तो हमको आप कैसे प्रमाणित करेंगे कि सालाना व्यापार कितने लाख का है। उन्होंने बताया कि कोई भी दुकानदार हो वह अपनी खरीददारी के बिल दुकान पर जरूर रखे। बैठक में व्यापारी रजनीश, सोनू, रवींद्र, प्रशांत, सुधीर, राजू, सर्वेश, मोहन और राम मनोहर मौजूद रहे।