समय पर खाना न मिलने का आरोप लगाते क्वारंटीन किए गए लोग।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। क्वारंटीन किए गए लोगों ने समय पर खाना न मिलने का आरोप लगाया है। इन्होंने सुबह के बजाय दोपहर में खाना दिए जाने पर नाराजगी जताई।
कस्बे के महेंद्र नीलम इंटर कालेज में करीब 45 लोगों को क्वारंटीन किया गया। इनमें से 10 लोगों की अवधि खत्म होने के बाद घर जाने की अनुमति दे दी गई। कालेज में करीब 35 लोग मौजूद हैं। इन्होंने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया कि सुबह न चाय, न नाश्ता दिया जाता है। दोपहर में खाना दिया जा रहा है। सुबह से लेकर दोपहर तक भूखा रहना पड़ता है। एसडीएम जयकरन ने बताया कि समय पर खाना पहुंचाया जाता है। तहसील में किचन चल रही है। खाना ताजा पहुंचाया जाता है।