फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: काम में लापरवाही ने रोका 12 सचिवों का वेतन

Fri, 22 Dec 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज । विभाग से जुड़े काम में लापरवाही जिले के अलग-अलग इलाकों में तैनात 12 ग्राम सचिवों को भारी पड़ गया है। डीपीआरओ ने आरआरसी सेंटर संचालन पर 12 सचिवों का एक दिन का वेतन रोका है। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2022-23 में चयनित 49 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 16 ग्राम पंचायत को जिलाधिकारी ने चयनित किया है। चयनित ग्राम पंचायत के आरआरसी सेंटर के संचालन की प्रतिदिन की गतिविधियों की सूचना जनपद स्तर से गूगलशीट तैयार करते हुए वाट्सएप ग्रुप पर सत्यापन फार्मेट भेजने को कहा गया था। गूगलशीट और वाट्सएप ग्रुप के परीक्षण में गतिविधियों की कोई भी फोटाग्राफ व वीडियोग्राफ शेयर नहीं किया गया है। अपडेट भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने इसे लापरवाही मानते हुए 20 दिसंबर 2023 को 12 सचिवों को पत्र भेज कर वेतन रोकने की जानकारी दी है। जिनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है, उसमें विशुनगढ़ के सचिव संतोष कुमार, कसावा संजीव कुमार, गुगरापुर बांगर विनोद कुमार गौतम, कुसुमखोर संभव जैन, पूराराय लाल सिंह, मिरगावां राम अनंत सिंह, उदैतापुर विनीत कुमार, बहादुरपुर मझगवां दीवान सिंह, खड़िनी मुनीष बाबू, मझपुर्वा शिवम पाठक, ऊंचा युवराज सिंह व ठठिया शशांक कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें